छावला थाना पुलिस ने 112 अवैध हरियाणवी शराब के पव्वों के साथ महिला को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने 112 अवैध हरियाणवी शराब के पव्वों के साथ महिला को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान न्यू रोशनपुरा 40 फुटा रोड़ से बैग में अवैध शराब के 112 पव्वे डालकर सप्लाई के लिए ले जारी एक महिला को पकड़ा है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता हेतराम मीणा ने बताया कि शाम को गश्त के दौरान सिपाही अशोक जब न्यूरोशन पुरा के 40 फुटा रोड़ से गुजर रहा था तो उसे एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। जो पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगी। इस पर सिपाही ने उसे टोका और पूछताछ की लेकिन महिला सही जवाब नही दे पाई तो सिपाही अशोक ने उसके बैग की तलाशी ली जिसमें 112 पव्वे अवैध हरियाणवी शराब के बरामद हुए। इसकी जानकारी उसने थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राणा को दी जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने महिला ममता पत्नी संजय निवासी यू एंड एफ ब्लाॅक, मेन 40 फुटा रोड़, न्यूरोषनपुरा नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया और शराब के पव्वे जब्त कर लिये। पुलिस ने बताया कि महिला ने बताया कि कोरोना काल में पैसे के लिए वह यह काम करती थी। महिला का शराब कहां से मिलती थी और कौन-कौन लोग इसमें जुडे़ है पुलिस इसकी जानकारी महिला से जुटा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox