नजफगढ़ पुलिस ने पकड़े दो शातिर सेंधमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़े दो शातिर सेंधमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जयविहार क्षेत्र में गश्त के दौरान नजफगढ़ पुलिस टीम ने दो शातिर सेंधमारों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध मंे डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस जिले में अपराधियों पर नकेल कसने व आपराधिक धटनाओं को रोकने के लिए कई योजनाओं के तहत काम कर रही है। सतर्क नजफगढ़ पुलिस के हवलदार सुरेन्द्र, सिपाही राजेन्द्र व जितेन्द्र ने रविवार को जयविहार ईलाके में गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र से दो सेंधमारों निखिल झा व आकाश को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है जो चोरी की पाई गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ डांगी पुत्र सतीश निवासी गली नंबर-3, जयविहार कालोनी नजफगढ़ व निखिल झा पुत्र रंजीत कुमार झा, निवासी जी-ब्लाॅक जय विहार नजफगढ़ दिल्ली के रूप में की है। पुलिस आरोपियांे से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox