
सोनीपत/सिमरन मोरया/- हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भिवानी की टीम ने बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क की पहचान प्रतीक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक दुकान पर बिजली का मीटर लगाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी भिवानी की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की।
30 हजार से शुरू हुई मांग, 25 हजार में तय हुआ सौदा
बताया जा रहा है कि क्लर्क ने बिजली का मीटर लगाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
आरोपी कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। इसके बाद शेष रकम देने की तैयारी के दौरान शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी।
15 हजार रुपये लेते पकड़ा गया
शिकायत के आधार पर एसीबी भिवानी की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले भी किसी अन्य व्यक्ति से इसी तरह रिश्वत की मांग या वसूली तो नहीं की थी।





More Stories
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में करोड़ों की सेंधमारी, शिक्षिका के घर से 160 तोला सोना और 8 किलो चांदी ले गए चोर