बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-एसीबी भिवानी ने खरखौदा में की कार्रवाई, 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

सोनीपत/सिमरन मोरया/-   हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भिवानी की टीम ने बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क की पहचान प्रतीक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक दुकान पर बिजली का मीटर लगाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी भिवानी की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की।

30 हजार से शुरू हुई मांग, 25 हजार में तय हुआ सौदा
बताया जा रहा है कि क्लर्क ने बिजली का मीटर लगाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

आरोपी कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। इसके बाद शेष रकम देने की तैयारी के दौरान शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी।

15 हजार रुपये लेते पकड़ा गया
शिकायत के आधार पर एसीबी भिवानी की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले भी किसी अन्य व्यक्ति से इसी तरह रिश्वत की मांग या वसूली तो नहीं की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox