दिल्ली-NCR में BRG का दमदार प्रदर्शन!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका हाफ मैराथन और PBG Soldierathon में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने जीते कई खिताब -खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नई दिल्ली/बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-   बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आयोजित दो प्रमुख रनिंग इवेंट- द्वारका ‘हाफ मैराथन’ और ‘PBG Soldierathon’ में शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत पहचान बनाई। ग्रुप के धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, जबकि बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक अपनी दौड़ पूरी की।

द्वारका हाफ मैराथन में BRG के वरिष्ठ धावक दीपक छिल्लर ने 10 किलोमीटर श्रेणी में पेसर की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रतिभागियों को निर्धारित समय में फिनिश लाइन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में संजू सैनी ने 5 किलोमीटर अंडर-18 महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। धर्मवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर (50+) और 10 किलोमीटर (40+) दोनों वर्गों में पहला स्थान अपने नाम किया। ब्रह्म प्रकाश मान ने 21 किलोमीटर (50+) और गुलाब सिंह ने 21 किलोमीटर (40+) वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

इसके अलावा अमृत कौर, सुधीर तेवतिया, रोशन लाल शर्मा, प्रीति और राजेश कुमार ने भी अपने-अपने वर्गों में दूसरा स्थान प्राप्त कर BRG की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं रोहतास कुमार ने 10 किलोमीटर आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

BRG के अन्य धावकों आशुतोष कुमार सिंह, नवीन डबास, हंसराज विजयरण, जीत, अरुण विजयरण और योगिता ने भी अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर टीम का मान बढ़ाया।

इसी दिन आयोजित PBG Soldierathon में भी BRG के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान डॉ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पेशल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जो पूरे समूह के लिए गर्व का क्षण रहा।

इस आयोजन में संजय दत्त भगत, वैभव श्रीवास्तव, कुणाल, अभिषेक, जीवन अटवाल, गौरव तड़ियाल, मोहित वर्मा, शिव प्रताप सिंह, सूरज सिंह बिष्ट, रवि चंद्र बेलवाल, विपिन बेलवाल, खुशी फुलारा, हिमांशी फुलारा, मनोज सिंह बिष्ट, जगत नौटियाल, अरुण वर्मा, हर्ष नेगी, राज शाह, संदीप सिंह, कृष्णा राणा, रजत कौशिक, नितिमा कौशिक, अथर्व कौशिक, अवनी कौशिक, राजिंदर पाल सिंह बावा और रविंदर दहिया ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर BRG की सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

टीम प्रतियोगिता में भी BRG ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आशीष कुमार, उमा शंकर, सनी, संदीप और शुभम राठी की टीम ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए टीम वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

BRG परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फिटनेस, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। समूह ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी BRG के खिलाड़ी इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox