द्वारका की प्रमुख सड़क अंधेरे में, स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सुरक्षा पर सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका की प्रमुख सड़क अंधेरे में, स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सुरक्षा पर सवाल

रणबीर सिंह सोलंकी ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  3 अगस्त को द्वारका सेक्टर-3 के पॉकेट-16 स्थित आदर्श अपार्टमेंट और पालम ड्रेन के बीच से होकर सेक्टर-2 को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद होने और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने बाढ़ नियंत्रण विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रणबीर सिंह सोलंकी ने जारी बयान में कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन मधु विहार और आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोग, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। उनका आरोप है कि वर्षों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ गई है।

सोलंकी के अनुसार वर्ष 2022 में मधु विहार आरडब्ल्यूए के लगातार प्रयासों के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस सड़क का निर्माण कराया था और विद्युत पोल लगाए थे। इसके बाद वर्ष 2023-24 में स्ट्रीट लाइट लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पोल और सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया गया, लेकिन उनका दावा है कि आज तक इन पोलों पर स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं की गईं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रखरखाव के अभाव में सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सुरक्षा दीवार की ईंटें टूटकर गिर रही हैं और कई बिजली के पोल झुक चुके हैं, जबकि कुछ पोल गिरने की स्थिति में हैं। उनके अनुसार यह स्थिति किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है।

रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि यह केवल एक सड़क का मामला नहीं, बल्कि हजारों नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है। उनका कहना है कि यदि सरकारी विभाग अपने ही लगाए गए बिजली के पोलों पर वर्षों तक स्ट्रीट लाइट चालू नहीं करा पाते, तो यह प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस मार्ग पर कोई दुर्घटना या आपराधिक घटना होती है, तो संबंधित विभाग को अपनी जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए।

उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, सभी विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइटें जल्द से जल्द चालू कराई जाएं, क्षतिग्रस्त सड़क और सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

सोलंकी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण जनआंदोलन शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

हालांकि, इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण विभाग या दिल्ली सरकार की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox