बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ा सियासी घमासान, प्रशांत किशोर का बीजेपी पर आरोप!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ा सियासी घमासान, प्रशांत किशोर का बीजेपी पर आरोप!

-मतदान के बीच प्रशांत किशोर का बीजेपी और पुलिस पर आरोप, कहा- हार के डर से समर्थकों को हिरासत में लिया गया

पटना/सिमरन मोरया/-   बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मतदान शुरू होने से पहले उनके कई समर्थकों को हिरासत में लिया गया, ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके 16 से अधिक समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन अब तक यह नहीं बताया गया कि उन्हें किस आधार पर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि पहले सूचना मिली थी कि समर्थकों को जक्कनपुर थाने में रखा गया है, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उन्हें अलग-अलग थानों में भेज दिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय थाना प्रभारी भी इस कार्रवाई की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं और यह सब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर किया गया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि पुलिस 24 घंटे तक किसी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए बिना हिरासत में रख सकती है और इसी प्रावधान का इस्तेमाल मतदान खत्म होने तक उनके समर्थकों को रोकने के लिए किया जा रहा है।

जन सुराज प्रमुख ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को उपचुनाव में हार का डर है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार में एनडीए के कई नेताओं और विधायकों को उतारने के बावजूद जनता का समर्थन नहीं मिल रहा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से एक फर्जी वीडियो भी वायरल किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगते हुए दिखाया गया।

हालांकि, बिहार पुलिस की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर यह उपचुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। इस सीट पर कुल 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है। सुबह 9 बजे तक इस सीट पर 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वर्ष 1995 से यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही है, इसलिए इस उपचुनाव पर पूरे बिहार की नजर बनी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox