
राजस्थान/सिमरन मोरया/- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान के दौसा जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए 31 जुलाई से 18 अगस्त तक 12 दिवसीय भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए पंचायत समिति स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यह भर्ती अभियान भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से तथा एनडीआरएफ सिविल डिफेंस की ईएलआई योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।
इन स्थानों पर लगेंगे भर्ती शिविर
भर्ती शिविर का पहला आयोजन 31 जुलाई को नांगल राजावतान में होगा। इसके बाद 3 अगस्त को लवाण, 4 अगस्त को रामगढ़ पचवारा, 5 अगस्त को लालसोट, 6 अगस्त को सिकंदरा, 7 अगस्त को सिकराय, 10 अगस्त को महवा, 11 अगस्त को मंडावर, 12 अगस्त को बैजूपाड़ा, 14 अगस्त को बसवा, 17 अगस्त को बांदीकुई और 18 अगस्त को दौसा में शिविर लगाए जाएंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल के अनुसार सभी शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे।
क्या है पात्रता?
भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना जरूरी है।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी नियुक्ति एम्स, हिंदुस्तान जिंक, मारुति सुजुकी (गुजरात यूनिट), ताज होटल समेत कई निजी संस्थानों में की जाएगी।
यह भर्ती अभियान दौसा जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।





More Stories
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”