4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान

- दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए पार्षदों ने नियमों के सख्त पालन और शवदाह गृहों में लकड़ी के उपयोग पर चार माह के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव । राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण खराब होने वाली स्थिति को लेकर पार्षदों ने नियमों पर जमीनी स्तर पर सख्ती की मांग की है।

साथ ही वायु प्रदूषण को कम करने के लिए शवदाह गृह में लकड़ी के उपयोग पर चार माह के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही अवैध निर्माण, गंदगी और पानी से छिड़काव के मामले में गंभीरता से कार्य करने की मांग की है।

एमसीडी की सदन की बैठक में उप महापौर मोनिका पंत ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान वायु प्रदूषण को लेकर अल्पकालिक चर्चा हुई। जहां भाजपा पार्षद राजपाल सिंह ने मांग की अगले चार माह तक वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लकड़ी से अंतिम संस्कार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ट (उपले), सीएनजी या फिर बिजली आधारित अंतिम संस्कार को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 200 अंतिम संस्कार प्रतिदिन लकड़ी से होते हैं। ऐसे में एक 100 टन लकड़ी प्रतिदिन बचेगी। साथ ही इसके जलने से होने वाला वायु प्रदूषण भी कम होगा।

वहीं, भाजपा पार्षद ऋतु गोयल ने कहा कि जब तक सफाई नहीं होगी तब तक वायु प्रदूषण की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि रोहिणी जोन में कूड़ा उठाने वाली कंपनी सही से काम नहीं कर रही है ।

जिससे गंदगी हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री खुले में डालकर रखने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की। वहीं, कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जमीनी स्तर वायु प्रदूषण के लिए कार्य करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष पर हाथापाई का आरोप

एमसीडी की सदन की बैठक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। जबकि आप पार्षद सदन में थे ही नहीं। अचानक बैठक में हो रही चर्चा के बीच नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग सदन में पहुंचे। वह महापौर के आसन की तरफ बढ़ रहे थे तो इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

नेता सदन जय भगवान यादव ने नारंग पर सुरक्षा कर्मियों से धक्का मुक्की और हाथपाई का आरोप लगाया है। जबकि नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित एमसीडी के सुरक्षा गार्डों ने आप पार्षदों को सदन में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा प्रवेश वर्मा के मामले में एफआइआर होनी चाहिए लेकिन पुलिस नहीं कर रही है। इसलिए आप पार्षदों ने सदन में एफआइआर की मांग की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox