राजस्थान में रोजगार मेले की शुरुआत!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा नौकरी का मौका -31 जुलाई से 18 अगस्त तक विभिन्न ब्लॉकों में लगेंगे भर्ती शिविर

राजस्थान/सिमरन मोरया/-   सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान के दौसा जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए 31 जुलाई से 18 अगस्त तक 12 दिवसीय भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए पंचायत समिति स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह भर्ती अभियान भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से तथा एनडीआरएफ सिविल डिफेंस की ईएलआई योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।

इन स्थानों पर लगेंगे भर्ती शिविर
भर्ती शिविर का पहला आयोजन 31 जुलाई को नांगल राजावतान में होगा। इसके बाद 3 अगस्त को लवाण, 4 अगस्त को रामगढ़ पचवारा, 5 अगस्त को लालसोट, 6 अगस्त को सिकंदरा, 7 अगस्त को सिकराय, 10 अगस्त को महवा, 11 अगस्त को मंडावर, 12 अगस्त को बैजूपाड़ा, 14 अगस्त को बसवा, 17 अगस्त को बांदीकुई और 18 अगस्त को दौसा में शिविर लगाए जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल के अनुसार सभी शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे।

क्या है पात्रता?
भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना जरूरी है।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी नियुक्ति एम्स, हिंदुस्तान जिंक, मारुति सुजुकी (गुजरात यूनिट), ताज होटल समेत कई निजी संस्थानों में की जाएगी।

यह भर्ती अभियान दौसा जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox