नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के छावला थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े तीन नाबालिग बालकों को भी पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 15 चोरी एवं संदिग्ध चोरी के ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं, जिसे हाल के समय की बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, 4 जून 2026 को ई-रिक्शा चोरी की एक ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि तीन युवकों ने उसे बहाने से अपने साथ ले जाकर उसका ई-रिक्शा चोरी कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के आधार पर तीन नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में खुलासा-
पूछताछ में नाबालिगों ने खुलासा किया कि उन्हें प्रत्येक ई-रिक्शा चोरी के बदले 2,500 रुपये देने का लालच देकर महबूब खान उर्फ अभिषेक नामक व्यक्ति गिरोह के लिए काम कराता था। इसके बाद पुलिस ने महबूब खान (42) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान वर्तमान मामले में चोरी किया गया ई-रिक्शा गोयला डेयरी क्षेत्र के एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से 14 अन्य ई-रिक्शा भी बरामद किए गए। कुल 15 ई-रिक्शा की बरामदगी से कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना नाबालिगों का इस्तेमाल चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए करता था, जबकि चोरी किए गए वाहनों को छिपाने और ठिकाने लगाने का काम स्वयं संभालता था। इसी कारण आरोपी के खिलाफ अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
द्वारका पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है और चोरी की संपत्ति की बड़ी मात्रा में बरामदगी संभव हो सकी है। मामले की आगे की जांच जारी है।


More Stories
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन
शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज!
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान