दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा

-तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी हवाले में

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम” के तहत द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.432 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गांजा सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर गांजा सप्लाई कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तम नगर स्थित हस्तसाल-नवादा रोड पर हनुमान धर्मकांटा के सामने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान देवेंद्र कुमार और मिथलेश कुमार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे गांजा की खेप पहुंचाने पहुंचे थे।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.432 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पूछताछ-

पूछताछ में मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार ने बताया कि वह गांजा विशाखापट्टनम और ओडिशा से लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने तथा आसान पैसा कमाने के लिए इस अवैध कारोबार में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तम नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

द्वारका पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox