नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर जिला पुलिस के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक संकटग्रस्त व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बंथिया ने मामले के सन्दर्भ मैं बताया कि 19 जून को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी परिसर में एक व्यक्ति के गंभीर संकट में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पीपी आईएसबीटी के हेड कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल पीयूष तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पीपी आईएसबीटी प्रभारी एसआई नवीन संधू भी वहां पहुंच गए।

मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने स्थिति का शांतिपूर्वक आकलन किया और संबंधित व्यक्ति से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। साथ ही, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिसकर्मियों ने साहस और संयम का परिचय देते हुए समन्वित प्रयासों से व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया।

जांच के दौरान व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद कमरान के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया। परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। आवश्यक सत्यापन और परामर्श के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल पीयूष की त्वरित प्रतिक्रिया, साहस और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उनके इस सराहनीय कार्य की पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।
यह घटना दिल्ली पुलिस की गम्भीरता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।


More Stories
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन
शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज!
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
Compete with Yourself – ”Rohini Chapter-2” में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन