चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा

-आरोपी के पास से 4 महंगे मोबाइल और चोरी की एनटॉर्क स्कूटी बरामद, 8 पुराने मामलों का भी खुलासा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय राजीव शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 4 चोरी के महंगे मोबाइल फोन और एक चोरी की एनटॉर्क स्कूटी बरामद की है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस के अनुसार, राजीव चोरी के मोबाइल बेचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी और घरों में सेंधमारी के 8 पुराने मामलों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव 10 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-3, द्वारका इलाके में चोरी की स्कूटी पर आएगा। सूचना मिलते ही एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया।

करीब 7:35 बजे एक लाल-काली एनटॉर्क स्कूटी पर राजीव वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 महंगे मोबाइल फोन मिले। जांच में पता चला कि स्कूटी भी चोरी की थी, जिसे बिंदापुर इलाके से चुराया गया था।

पूछताछ में खुलासा:
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजीव मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। वह बचपन में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गया था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां घरों में काम करती हैं। राजीव ने 10वीं तक पढ़ाई की, लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़ दी। पुलिस के अनुसार, गलत संगत में पड़ने के बाद वह नशे का आदी हो गया और फिर चोरी की घटनाओं में शामिल होने लगा। उसे पहली बार साल 2024 में डाबरी थाने के एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ डाबरी, बिंदापुर और उत्तम नगर थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुल 8 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox