भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

-परिजनों में हुआ भारी आक्रोश

राजस्थान/सिमरन मोरया/-  राजस्थान के भिवाड़ी जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव देखने को मिला। सुबह के समय खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस घटना में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि अभी फैक्ट्री में कई मजदूर फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।  

जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। यह केमिलकल फैक्ट्री प्लॉट नंबर G1/118B में बताई जा रही है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान फैक्ट्री से 7 शव बरामद किए गए हैं।

परिजनों में भारी आक्रोश
आग लगने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  जबकि फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox