
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और टेक-ड्रिवन बनाने के लिए कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने ₹857 करोड़ की लागत से बने इंटीग्रेटेड कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन और कंप्यूटर (C4I) सेंटर का उद्घाटन किया।

रियल-टाइम सर्विलांस से फास्टर रिस्पॉन्स तक
नया C4I सेंटर दिल्ली पुलिस के लिए एक अत्याधुनिक कमांड हब के रूप में काम करेगा। इसके जरिए रियल-टाइम सर्विलांस, डेटा एनालिसिस और इमरजेंसी पर तेज प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम विभिन्न जिलों और यूनिट्स के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में कार्रवाई का समय कम होगा।
सेफ सिटी प्रोजेक्ट को मिला रफ्तार
कार्यक्रम के दौरान सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10,000 हाई-टेक कैमरे लगाने का लक्ष्य भी दोहराया गया। इनमें से 2,100 AI-इनेबल्ड कैमरे पहले चरण में लाइव कनेक्ट किए जा चुके हैं। ये कैमरे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, फेस रिकग्निशन और भीड़ प्रबंधन जैसे कार्यों में मदद करेंगे।
महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर फोकस
इन AI-आधारित कैमरों का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करना है, खासकर महिलाओं, बच्चों और सीनियर सिटिज़न्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना। अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीक अपराध की रोकथाम और त्वरित जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से दिल्ली को एक सुरक्षित और स्मार्ट राजधानी बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा