राजस्थान/सिमरन मोरया/- राजस्थान के भिवाड़ी जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव देखने को मिला। सुबह के समय खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस घटना में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि अभी फैक्ट्री में कई मजदूर फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। यह केमिलकल फैक्ट्री प्लॉट नंबर G1/118B में बताई जा रही है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान फैक्ट्री से 7 शव बरामद किए गए हैं।
परिजनों में भारी आक्रोश
आग लगने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जबकि फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।


More Stories
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
महिलाओं से अभद्रता के मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार