शुक्र बदलेगा नक्षत्र, वेलेंटाइन वीक में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शुक्र बदलेगा नक्षत्र, वेलेंटाइन वीक में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  11 फरवरी की सुबह शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और राहु आपस में मित्र ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। खास बात ये है कि यह गोचर वेलेंटाइन वीक के दौरान हो रहा है, इसलिए कुछ राशियों को प्रेम जीवन में खास खुशियां मिलने की संभावना है। इसके साथ ही करियर, धन और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। परिवार के बीच आपकी बातों को महत्व मिलेगा और आप सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास माना जा रहा है। मित्र ग्रह राहु के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। वेलेंटाइन वीक में लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए भी नए रिश्ते बनने के संकेत हैं। रोमांस के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कारोबारियों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन में शुक्र रोमांस और उत्साह लेकर आएंगे। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं लेकिन झिझक रहे हैं, तो अब आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके रिश्ते में ताजगी आएगी। वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के लिए भी शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। शुक्र, शनि के मित्र हैं, इसलिए आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी, जिससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। कुछ लोगों को पार्टनर की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। करियर में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox