तरनतारन कॉलेज में दहशत, छात्रा की हत्या से मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तरनतारन कॉलेज में दहशत, छात्रा की हत्या से मचा हड़कंप

पंजाब/सिमरन मोरया/-  पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव में स्थित लॉ कॉलेज में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है, एक युवक ने लॉ की स्टूडेंट संदीप कौर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद संदीप कौर की लाश कॉलेज के क्लासरूम में पड़ी रही, जिससे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, मृतक स्टूडेंट का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन फिलहाल फरार है, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

मृतक की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा के पहचान हो चुकी है। उसकी पहचान नौशेरा पन्नआं की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है। आरोपी युवक की भी पहचान कर ली गई है। मल्लियां निवासी प्रिंस राज सिंह के तौर पर उसकी पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज पहुंचा और क्लासरूम के भीतर छात्रा पर गोली चला दी। गोली लगते ही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox