दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के विकासपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा, बस में जलकर कंडक्टर ने तोड़ा दम

-हादसा जनकपुरी फिश मार्केट इलाके के पास हुआ

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस में आग लगने के बाद कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात 12.33 बजे जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान बस के कंडक्टर के रूप में पहचाने गए 25 वर्षीय सुनील शर्मा का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने एक घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आग अगरबत्ती से लगी।

बस में फंस गया कंडक्टर
हादसा देर रात उस समय हुआ जब आसपास के लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। हादसे का एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। आग इतनी तेजी से फैल गई थी कि कंडक्टर सुनील के पास बाहर निकलने का कोई मौका नहीं था और वह बस के अंदर ही फंस गया और जिंदा ही आग की लपटों में समा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद बस के अंदर सुनील का जला हुआ शव मिला।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox