भिवानी का नन्हा चैंपियन: 13 वर्षीय हार्दिक ने हाफ मैराथन में बनाया नया रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवानी का नन्हा चैंपियन: 13 वर्षीय हार्दिक ने हाफ मैराथन में बनाया नया रिकॉर्ड

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के भिवानी के नन्हें धावक महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी हार्दिक ने केवल 13 वर्ष की आयु में हॉफ मैराथन 21.1km में दौड़कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।बता दें कि इससे पहले भी हॉफ मैराथन में सबसे कम समय मे दौड़ने का रिकॉर्ड भी हार्दिक के ही नाम था।वहीं इंडिया व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी हार्दिक का नाम दर्ज है।उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे भिवानी में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने मिठाईयाँ बांटकर जश्न मनाया।

धावक हार्दिक ने 1 फरवरी 2026 को गुरुग्राम में आयोजित वन रेस हाफ मैराथन(21.1km) 1 घण्टा 44 मिंट 11 सेकंड के समय में दौड़कर  खुद का रिकॉर्ड तोड़कर फिर से नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।इससे पहले यही हाफ मैराथन हार्दिक ने 1 घण्टा 49 मिंट के समय मे तय की थी। परिजनों व कोच की माने तो यह 5 मिनट का समय तोड़ना केवल 2 माह की लगातार कड़ी मेहनत तथा प्रैक्टिस से ही सम्भव ही पाया है। हार्दिक रोजाना ग्राउंड पर 5-15km दौड़कर प्रैक्टिस करता है।हार्दिक बिना कुछ खाये पिए तथा बिना किसी दवा के सहारे दौड़ लगता है,जोकि इसकी मेहनत है।

युवाओं को दिया संदेश
इस अवसर पर एथलीट हार्दिक और उनके पिता (कोच) राजेश तंवर ने बताया कि आगे भी इसी तरह प्रदर्शन में सुधार करते रहेंगे।उनकी सरकार से मांग है कि कम आयु वर्ग के धावकों को भी हॉफ मैराथन में दौड़ने की अनुमति मिले क्योंकि 18-35 आयु वर्ग में हार्दिक दौड़कर भी रिकॉर्ड कायम कर रहा है।उन्होंने कहा कि युवा नशे व डोपिंग में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। वे हार्दिक की तरह मेहनत करें तथा देश का नाम रोशन करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox