दुनिया के मंच पर भारत का दबदबा, ट्रंप के कदम से पाकिस्तान-चीन में हलचल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुनिया के मंच पर भारत का दबदबा, ट्रंप के कदम से पाकिस्तान-चीन में हलचल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत है। दोनों देश इस डील से गदगद हैं। वहीं, ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत का ऐसा नक्शा दिखाया है, जिसे देखते ही पाकिस्तान और चीन तिलमिला उठेगा।

दरअसल, ट्रेड डील की जानकारी देते हुए ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ने भारत का आधिकारिक नक्शा शेयर किया। जिसमें पूरा जम्मू-कश्मीर, पीओके और अक्साई चीन का हिस्सा दिखाया गया है। यह ऐसा कदम है, जिसे अमेरिका के पुराने रुख से अलग माना जा रहा है।

भारत को तीसरा पक्ष मंजूर नहीं
हालांकि, भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को किसी बाहरी मंजूरी की जरूरत कभी नहीं रही है। भारत ने हमेशा से कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। इसके बावजूद अमेरिका की तरफ से इस तरह का नक्शा जारी करना पाकिस्तान के लिए एक मजबूत राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है।

क्यों अहम है ये नक्शा
बता दें कि अब तक अमेरिकी विदेश विभाग या अन्य आधिकारिक एजेंसियों द्वारा जारी नक्शों में पीओके को लेकर स्पष्ट सीमांकन दिखाया जाता रहा था, ताकी पाकिस्तान की आपत्तियों को संतुलित किया जा सके लेकिन, ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी ताजा नक्शा पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह नजरअंदाज करता दिखाता है। अमेरिकी की तरह जारी नक्शा भारत और अमेरिका के रिश्ते को फिर से सेट कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ओर ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थीं। इसी दौरान ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया था।

अक्साई चिन भी भारत का हिस्सा  
अमेरिका की तरफ से जारी नक्शे में अहम बात ये है कि अक्साई चिन को भी भारत का हिस्सा बताया गया है। यह वही इलाका है, जिस पर चीन लंबे समय से दावा करता रहा है और जिसे लेकर भारत-चीन के बीच तनाव देखा गया है। भारत का विदेश मंत्रालय पहले कई मौकों पर अमेरिका और अन्य वैश्विक एजेंसियों द्वारा जारी नक्शों में जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश की गलत प्रस्तुति पर आपत्ति जता चुका है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का यह कदम भारत की पुरानी आपत्तियों को स्वीकार करने जैसा माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox