
मानसी शर्मा/- गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर एक पारी और 140 रनों से बड़ी जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 140 रनों पर ही सिमट गई। रवीद्र जडेजा टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे।
इस मुकाबले में रवींद्र जेडजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं दूसरी पारी में चार विकेट हासिल कर टीम इंडिया की जीत के हीरो बने। वहीं मोहम्मद सिराज ने तीन, कुलदीप यादव ने 2 और सुंदर ने 1 विके अपने नाम की। जेडजा के अलावा भारत की तरफ से ध्रव जुरेल, केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।
दूसरी पारी में 146 रनों सिमट वेस्टइंडीज
पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 162 रनों पर आउट हो थी। जिसके बाद दूसरी पारी में मेहमान टीम कुछ खास नहीं कर पाई और पूरी टीम 146 रनों सिमट गई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज टीम के पांच बल्लेबाज 50 रन के अंदर में वापस लौट गए थे। जॉन कैम्पबेल (14 रन), ब्रैंडन किंग (5 रन) और शाई होप (1 रन) को रवींद्र जडेजी ने अपना शिकार बनया। तेजनारायण चंद्रपॉल (8 रन) को मोहम्मद सिराज आउट किया। वहीं, कप्तान रोस्टन चेज (1 रन) को कुलदीप यादव ने चलता किया। इसके बाद एलिक अथानाज (38) और जस्टिन ग्रीव्स (25 रन) ने पारी संभाला। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने भी घुटने टेक दिए और टीम इंडिया के हाथों एक बड़ी हार झेलनी पड़ी।





More Stories
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
केविन परेरा ने बीआरजी एनुअल रन एक्सपो में पहुंचकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान