वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने दर्ज की बड़ी जीत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने दर्ज की बड़ी जीत

मानसी शर्मा/-  गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर एक पारी और 140 रनों से बड़ी जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 140 रनों पर ही सिमट गई। रवीद्र जडेजा टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे।  

इस मुकाबले में रवींद्र जेडजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं दूसरी पारी में चार विकेट हासिल कर टीम इंडिया की जीत के हीरो बने। वहीं मोहम्मद सिराज ने तीन, कुलदीप यादव ने 2 और सुंदर ने 1 विके अपने नाम की। जेडजा के अलावा भारत की तरफ से ध्रव जुरेल, केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया।  

दूसरी पारी में 146 रनों सिमट वेस्टइंडीज

पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 162 रनों पर आउट हो थी। जिसके बाद दूसरी पारी में मेहमान टीम कुछ खास नहीं कर पाई और पूरी टीम 146 रनों सिमट गई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज टीम के पांच बल्लेबाज 50 रन के अंदर में वापस लौट गए थे। जॉन कैम्पबेल (14 रन), ब्रैंडन किंग (5 रन) और शाई होप (1 रन) को रवींद्र जडेजी ने अपना शिकार बनया। तेजनारायण चंद्रपॉल (8 रन) को मोहम्मद सिराज आउट किया। वहीं, कप्तान रोस्टन चेज (1 रन) को कुलदीप यादव ने चलता किया। इसके बाद एलिक अथानाज (38) और जस्टिन ग्रीव्स (25 रन) ने पारी संभाला। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने भी घुटने टेक दिए और टीम इंडिया के हाथों एक बड़ी हार झेलनी पड़ी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox