
अनीशा चौहान/- लगातार खराब मौसम और भूस्खलन के कारण 22 दिन तक ठप रही माता वैष्णो देवी यात्रा को आखिरकार बृहस्पतिवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। मौसम में सुधार होते ही सुबह से तीर्थयात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को यात्रा को अस्थायी रूप से बहाल किया गया था, लेकिन शाम को भारी बारिश के चलते इसे रोकना पड़ा था। अब मौसम अनुकूल होने पर यात्रा सुचारू रूप से जारी है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी फिर से शुरू कर दी है, जिससे तीर्थयात्रियों को आसानी हुई है।
हेली सेवा से बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिली राहत
श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि जो श्रद्धालु हेली सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे अब हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं। हेली सेवा की शुरुआत से बुजुर्ग और अस्वस्थ तीर्थयात्रियों को विशेष सुविधा और राहत मिलेगी।
कटरा में लौट आई धार्मिक रौनक
यात्रा बहाल होने की खबर मिलते ही माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने लंबे इंतजार के बाद मां के दर्शन करने का अवसर पाकर खुशी जताई। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि यात्रा निर्बाध रूप से जारी रह सके।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित