
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के हेड कोच पद से राहुल द्रविड़ ने इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले ही अपना कार्यकाल पूरा कर टीम से अलग हो जाएंगे।
राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक बयान
फ्रेंचाइज़ी ने अपने बयान में कहा कि राहुल द्रविड़ कई वर्षों से राजस्थान रॉयल्स के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया और टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया। उन्होंने फ्रेंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि फ्रेंचाइज़ी की संरचना की समीक्षा के तहत द्रविड़ को एक व्यापक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने खिलाड़ियों और दुनिया भर के प्रशंसकों की ओर से द्रविड़ को उनकी शानदार सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
राहुल द्रविड़ का इमोशनल संदेश
राजस्थान रॉयल्स को अलविदा कहते हुए राहुल द्रविड़ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा – “पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवा और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया है। हमेशा रॉयल, हमेशा आभारी।”





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची