
बिहार/अनीशा चौहान/- बिहार के आरा में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा राजनीतिक हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के साथ राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। तीनों नेताओं का काफिला जब आरा के रमना रोड स्थित ग्रैंड होटल के पास से गुजर रहा था, तभी भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए जोरदार नारेबाज़ी की।

कांग्रेस पर लगे आरोप
जिला युवा अध्यक्ष विभु जैन और महामंत्री आदित्य सिंह के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी माफी मांगो” के नारे लगाए। उनका आरोप था कि कांग्रेस की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई, जो बेहद शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, उनका विरोध इसी तरह जारी रहेगा।
राहुल गांधी ने रोका काफिला
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जब विरोध तेज हुआ तो राहुल गांधी ने अपना काफिला रुकवाया और कार्यकर्ताओं को अपने करीब बुलाकर उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आरा में आयोजित सभा को संबोधित किया और कहा कि बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के नाम पर केंद्र की एनडीए सरकार, बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग “वोट चोरी” की साजिश रच रहे हैं।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल