राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से राहुल द्रविड़ का इस्तीफा, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से राहुल द्रविड़ का इस्तीफा, 

-फ्रेंचाइजी और फैंस ने जताया आभार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के हेड कोच पद से राहुल द्रविड़ ने इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले ही अपना कार्यकाल पूरा कर टीम से अलग हो जाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक बयान
फ्रेंचाइज़ी ने अपने बयान में कहा कि राहुल द्रविड़ कई वर्षों से राजस्थान रॉयल्स के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया और टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया। उन्होंने फ्रेंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि फ्रेंचाइज़ी की संरचना की समीक्षा के तहत द्रविड़ को एक व्यापक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने खिलाड़ियों और दुनिया भर के प्रशंसकों की ओर से द्रविड़ को उनकी शानदार सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

राहुल द्रविड़ का इमोशनल संदेश
राजस्थान रॉयल्स को अलविदा कहते हुए राहुल द्रविड़ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा – “पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवा और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया है। हमेशा रॉयल, हमेशा आभारी।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox