अमेज़ॅन एम.जी.एम स्टूडियोज़,एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का थिएट्रिकल ट्रेलर जारी,फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में।

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेज़ॅन एम.जी.एम स्टूडियोज़,एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का थिएट्रिकल ट्रेलर जारी,फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में।

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- जित मुंबई:-अमेज़ॅन एम.जी.एम स्टूडियोज एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी की बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का दिलचस्प और मनमोहक थिएट्रिकल ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया। यह फिल्म एक सच्ची कहानी से प्रेरित है और महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की पृष्ठभूमि पर बनी है। यह नासिर शेख नाम के एक शौकिया फिल्म निर्माता की जिंदगी पर आधारित है जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस छोटे से कस्बे को फिल्म निर्माण के जुनून के केंद्र में बदलकर पुनर्जीवित करता है।

सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा किया गया है। इसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, ज़ोया अख्तर, और रीमा कागती हैं। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है, और इसकी पटकथा वरुण ग्रोवर ने लिखी है। इस फिल्म में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह, मंजीरी पुपला, मुस्कान जाफरी और ऋद्धि कुमार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल है।

सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव 28 फरवरी को भारत, अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इसके जन सम्पर्क अघिकारी प्रभात चौधरी की कम्पनी स्पाइस कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox