दिल्ली में प्रदूषण के साथ घना कोहरा बनी आफत, IMD ने बताया अन्य राज्यों के मौसम का हाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में प्रदूषण के साथ घना कोहरा बनी आफत, IMD ने बताया अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मानसी शर्मा /-   दिल्ली-NCR में प्रदूषण के साथ ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। बीते 4 दिन पहले तक राज्य में ठंड का कोई आसार ही नहीं दिख रहे थे। लेकिन अब लोगों के घर में स्वेटर और कंबल निकल चुके है। लेकिन इसी बीच, IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

इसी के साथ IMD ने बताया कि उत्तर-पश्चिम में आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 -3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा IMD ने अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, उप-हिमालयी, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोहरे की स्थिति के बने रहने की आशंका जताई है।

कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल?

दिल्ली-NCRकी बात करें तो यहां धुंध की चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार,, देश की राजधानी में ठंड शुरू हो चुकी है। वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही, राज्य में घना कोहरा भी छाया रहेगा। IMD ने बताया कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बता दें, पिछले 24 घंटों का दिल्ली का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम दर्ज किया है। वहीं, 4 दिनों से राज्य में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसमें करीब 3°C की गिरावट आई है.

कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

IMD की मानें तो आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

IMD ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश तक चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, पंजाब, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox