मलयालम एक्टर सिद्दीकी को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दिया ये आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मलयालम एक्टर सिद्दीकी को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दिया ये आदेश

मानसी शर्मा /- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मलयालम एक्टर सिद्दीकी को एक अभिनेत्री द्वारा 2016में किए गए यौन उत्पीड़न के मामले में अग्रिम जमानत दी। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि सीनियर एक्टर को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और जांच अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा। बता दें कि एक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की।

यह शिकायत न्यायमूर्ति हेमा आयोग की रिपोर्ट के बाद दर्ज की गई थी, जिसमें मलयालम सिनेमा की महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न और भेदभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी।

जांच टीम ने एक्टर पर लगाया ये आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी उल्लेख किया कि इस मामले में शिकायत अगस्त में दर्ज की गई, जबकि कथित घटना 2016में हुई थी। यानी घटना के आठ साल बाद। वहीं, कोर्ट ने बीते 30 सितंबर को सिद्दीकी को इस मामले में गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान की थी।

केरल पुलिस ने सिद्दीकी पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अभिनेता जांच में बाधा डाल रहे हैं और उन्होंने अपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नष्ट कर दिया है।

साथ ही जांच टीम ने एक्टर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट करने का भी आरोप लगाया है। केरल हाई कोर्ट ने 24 सितंबर को सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उनकी पुलिस कस्टडी में पूछताछ जरूरी थी ताकि अपराध की उचित जांच हो सके।

सुप्रीम कोर्ट ने आज एक्टर सिद्दीकी को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत देने का आदेश सुनाया है। साथ ही एक्टर को अपना पासपोर्ट जमा करने और जांच में सहयोग करने का निर्देश भी जारी किया है। अब देखना होगा कि जांच टीम इस मामले में आगे क्या कार्यवाई करती है। बता दें कि सिद्दीकी मलयालम मिल्मों के एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में तरह-तरह के किरदार निभाए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox