सलमान से भिड़े अशनीर ग्रोवर, ₹7 करोड़ की डील का सच हुआ उजागर; दर्शकों को मिला तीखी बहस का मजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान से भिड़े अशनीर ग्रोवर, ₹7 करोड़ की डील का सच हुआ उजागर; दर्शकों को मिला तीखी बहस का मजा

मानसी शर्मा /- फिनटेक कंपनी भारतपे के संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनका सामना बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से हुआ। सलमान ने बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में ग्रोवर को जमकर लताड़ा। विवाद की वजह थी 7करोड़ रुपये की डील, जिस पर पहले भी चर्चा हो चुकी है।

एपिसोड में सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर से उनकी 7करोड़ रुपये की डील के बारे में सवाल किए। ग्रोवर ने यह डील एक ब्रांड प्रमोशन के लिए सलमान को साइन करने के बारे में बताई थी। सलमान ने इस पर ग्रोवर की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘दोगला’ करार दिया। यह बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और चर्चा का केंद्र बन गई।

शो के बाद बदला ग्रोवर का रुख, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

बिग बॉस के सेट पर जहां अशनीर ग्रोवर ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि शायद वीडियो सही से प्रस्तुत नहीं किया गया, वहीं शो के बाहर आते ही उनका रुख बदल गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सलमान के आरोपों को नकारा। ग्रोवर ने कहा कि उनके द्वारा बताए गए नंबर्स हमेशा सही होते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सलमान ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए उनका नाम घसीटा।

7करोड़ रुपये की डील का खुलासा

अशनीर ग्रोवर ने 2019में हुई इस डील के बारे में विस्तार से बताया। उनके अनुसार, उस समय सलमान पब्लिक फिगर नहीं थे, इसलिए उन्हें वह डील याद नहीं। ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने सलमान को चेक दिया था, हालांकि उस वक्त वे सलमान के साथ फोटो नहीं ले पाए थे। यह 7करोड़ रुपये की डील एक होटल में 3घंटे की मीटिंग के दौरान तय हुई थी, जिसमें एड डायरेक्टर भी शामिल थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox