‘उसके घर को जमींदोज कर दिया जाएगा’ आतंकी घटनाओं को लेकर एक्शन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘उसके घर को जमींदोज कर दिया जाएगा’ आतंकी घटनाओं को लेकर एक्शन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

मानसी शर्मा /-    जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक्शन मोड में नजर आ रहे है। उन्होंने आतंकवादियों को पनाह देने वालों को एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वालों के घरों को जमींदोज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों से आतंकवाद के दोषियों के खिलाफ एकजुटता के साथ खड़े होने का आह्वान किया है।

उत्तर कश्मीर के बारामूला में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा बल, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और लोग एकजुट हो जाएं तो एक साल में ही क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया हो सकता है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी निर्दोष को नुकसान न पहुंचाएं, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई आतंकवादियों को पनाह देता है तो उसके घर को जमींदोज कर दिया जाएगा। इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हमारा पड़ोसी अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है- मनोज सिन्हा

सिन्हा ने कहा कि ‘हमारा पड़ोसी अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन यह हमें चिंतित नहीं कर रहा बल्कि यहां के लोग ही उसके निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं यह चिंता का विषय है। ऐसे लोगों की पहचान करना सिर्फ सुरक्षा बलों और प्रशासन का ही काम नहीं है, बल्कि लोगों का भी काम है।’ उन्होंने कहा कि अगर लोग आतंकियों को पनाह देते हैं और फिर कहते हैं कि हम उनके साथ अन्याय कर रहे हैं, तो यह सही नहीं है।

उपराज्यपाल ने लोगों से पूछा सवाल

जम्मू कश्मीर के लोगों से आतंक के खिलाफ खड़े होने का आह्वान करते हुए सिन्हा ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या किसी को उन लोगों की हत्या करने का अधिकार है जो इस क्षेत्र में संपर्क बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox