ऋषिकेश एम्स ने प्रधानमंत्री केयर फंड में किये 80 लाख रुपये दान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषिकेश एम्स ने प्रधानमंत्री केयर फंड में किये 80 लाख रुपये दान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से कोरोना वायरस (कोविड 19) के विश्वव्यापी बढ़ते दुष्प्रभाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री केयर फंड में 80 लाख से अधिक की धनराशि दान की गई है। जिसमें संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों का एक दिन का वेतन शामिल है।
संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि कोविड 19 के विश्वव्यापी दुष्प्रभाव के चलते संस्थान मरीजों की चिकित्सकीय सहायता के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में संस्थान की ओर से पीएम केयर फंड में कर्मचारियों का एक दिन का वेतन करीब 80 लाख रूपये की धनराशि दी गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान हमेशा जनहित व स्वास्थ्य सेवा को लेकर तत्पर रहता है, लिहाजा एम्स ऋषिकेश संकट की इस घड़ी में अपने संपूर्ण संसाधनों से मरीजों की सेवा में जुटा है। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि संस्थान की ओर से कोरोना मरीजों के लिए एम्स में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड संचालित किया जा रहा है और इस संख्या को जल्द बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीजों के सैंपल की जांच के लिए माइक्रो बायोलॉजी विभाग में प्रयोगशाला शुरू कर दी गई है,जिसमें संस्थान में आने वाले कोविड 19 आशंकित मरीजों के अलावा राज्य के विभिन्न अस्पतालों से आने वाले नमूनो की जांच भी नियमिततौर पर की जा रही है। निदेशक एम्स प्रो.रवि कांत ने बताया कि संस्थान द्वारा कोविड 19 ग्रसित मरीजों की सुविधा के लिए संस्थान में वेंटीलेटर्स की संख्या 65 से बढ़ाकर 200 की जा रही है। इस दिशा में कार्य चल रहा है। ऋषिकेश एम्स समय-समय पर अपना योगदान करता आ रहा है। सामाजिक कार्यों में जब से संस्थान शुरू हुआ है। चाहे आर्थिक तौर पर हो या उपचार के तहत। ऋषिकेश एम्स उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox