
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लाॅक डाउन के दौरान गरीबों व जरूरत मंदों को निवाला के तहत भोजन खिला रहे रमन विहारी गोडीय मठ ने 21वें दिन लोगों की राजमा-चावल से सेवा की। इस अवसर पर संस्था के मठाधीश भक्ति वेदांत महायोगी महाराज ने बताया कि संस्था अगले 19 दिनों तक भी इसी तरह गरीबों, बेसहारा, असहाय व जरूरतमंदों की भोजन की सेवा करती रहेगी।

सेवा से तृप्त किया।
उन्होने बताया कि आज लाॅक डाउन के 21वें दिन मठ के कार्यकर्ताओं ने जनकपुरी क्षेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा चिंहित किये गये 12 स्थानों पर लोगों को राजमा-चावल की सेवा से तृप्त किया। उनका मठ निवाला के नाम से क्षेत्र मे गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए एक योजना चला रहा है जिसमें भोजन के अलावा लोगों को राशन भी दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि मठ से जुड़े श्रद्धालु व भक्त इसमे पूरा सहयोग कर रहे है। और मठ के कार्यकर्ता तो पूरे 21 दिन से बिना थके अपनी सेवा दे रहे है। उन्होने इस सहयोग के लिए नरेन्द्र चावला, प्रदीप चैधरी व सरबजीत सिंह दुग्गल का आभार व्यक्त किया। उन्होने लोगों से भी इस नेक काम में अपना सहयोग देने की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की सेवा की जा सके।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप