जिला दक्षिण-पश्चिम में जनकपुरी ब्लाॅक सी-2 में चौथा कंटेंमैंट बनाया गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम में जनकपुरी ब्लाॅक सी-2 में चौथा कंटेंमैंट बनाया गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के जिला दक्षिण-पश्चिम में कोरोना के संक्रमण की संभावना को देखते हुए जनकपुरी ब्लाॅक सी-2 क्षेत्र को जिला का चौथा कंटेंमैंट एरिया बनाया गया है। इससे पहले जिले में दीनपुर, शाहजहानाबाद सोसायटी द्वारका व महावीर एंक्लेव में बंगाली कालोनी की गली नंबर 5 व 5ए का बनाया गया है। हालांकि कंटेंमैंट में किसी के भी घर से आने-जाने की कोई छूट नही है लेकिन फिर भी डीएम राहुल देव ने आइसोलेशन के दौरान लोगों को सभी आवश्यक वस्तुऐं उपलब्ध कराने के सख्त आदेश दिये है ताकि कंटेंमैंट के दौरान किसी को कोई समस्या न हो।
दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन के दौरान प्रशासन हर क्षेत्र पर पूरी निगरानी बनाये हुए है। जिला प्रशासनिक अधिकारी अपने जूनियरों से अपने-अपने क्षेत्र की पल-पल की खबर ले रहे है और क्षेत्र में चल रहे होम क्वारंटाइन व कंटेंमैंट एरिया की गतिविधियों पर जानकारी ले रहे हैं। जिला दक्षिण-पश्चिम में आज एक कोरोना वायरस का रोगी बढ़ जाने से कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या कुल 18 हो गई है। बाकि सब ठीक ठाक बताया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा ने बताया कि जनकपुरी ब्लाॅक सी-2 को आइसोलेशन में डाला गया है। यहां लोगों मे संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। कंटेंमैंट मे डालने के बाद अब इस क्षेत्र में न कोई आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है। लोगों को 14 दिनों तक अपने घरों मे रहना होगा। और जिसमें भी कोरोना के संक्रमण के लक्ष्ण दिखाई देंगे उसे प्रशासन वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती करायेगा। इस दौरान इस क्षेत्र के लोगों को खाने-पीने के सामान, दवाईंयां व आपातकाल में बाहर जाने का प्रबंध करने की सारी जिम्मेदारी वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की होंगी। इस काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि पूरे जिले में प्रशासनिक अधिकारी, आशा वर्कर व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे है। लोग भी इस काम में अपना पूरा सहयोग दे रहें हैं। साथ ही उन्होने बताया कि नजफगढ़ के गोपालनगर के एन ब्लाॅक को क्वारंटाइन में डाला गया था। लेकिन उसके घरों पर लगे सूचना पट्ट हटा दिये गये। उन्होने बताया कि जिस संदिग्ध को प्रशासन जांच के लिए ले गया था। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है जिसकारण इन घरों को डी -क्वारेंटाइन कर दिया गया है। लेकिन फिर ऐहतियातन इन घरों की जांच की जायेगी और पूरे क्षेत्र को सेनेटाईज किया जायेगा। उन्होने कहा कि लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहे। उन्होने लोगों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। हालांकि अभी उस संदिग्ध की एक ही रिपोर्ट आई है लेकिन लोग अभी भी इस मामले को लेकर काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन एसडीएम का कहना है कि लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिसके लिए हम हर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox