लॉकडाउन की दूसरी अवधि के लिए हरियाणा तैयार – डिप्टी सीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉकडाउन की दूसरी अवधि के लिए हरियाणा तैयार – डिप्टी सीएम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ाये जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा है कि हरियाणा लॉकडाउन के दूसरे फेज के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद जिन-जिन क्षेत्रों में कोरोना का सक्रंमण कम होगा, वहां धीरे-धीरे हालातों को सामान्य करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर गंभीरता से प्रयास कर रही है कि प्रदेश में इस समय बनी गंभीर स्थिति में श्रमिकों के लिए वापस रोजगार की व्यवस्था, किसानों की फसल कटाई व उसकी खरीद, लॉकडाउन के दौरान जरूरती समान की आपूर्ति करना आदि सही तरीके से हो। इसके लिए सरकार लगातार तमाम वर्गों से जुड़े लोगों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही है। साथ ही दुष्यंत चैटाला ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की जंग जीतने के लिए सभी को मिलकर मजबूती के साथ सरकार का साथ देना होगा।

हरियाणा को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है।


दुष्यंत चैटाला ने बताया कि कोरोना सक्रंमण से मुकाबला करने के लिए प्रदेश सरकार हालात को बारीकी से मॉनिटर करते हुए आगे बढ़ रही है। इसके लिए हरियाणा को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेड जोन को न केवल कुछ जिलों तक सीमित किया है बल्कि उसे ब्लॉक स्तर तक लेकर जा रहे है। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि हरियाणा में करीब 140 ब्लॉक है जिनको प्रतिदिन मॉनिटर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस ब्लॉक में कोरोना वायरस का प्रकोप अब तक नहीं पहुंचा, सरकार ने उसे ग्रीन जोन में शामिल किया है। वहीं जिस क्षेत्र में विदेश से आकर कोई नागरिक रूका, उसे ऑरेंज क्षेत्र निर्धारित किया। वहीं उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि प्रदेश मे उद्योगों की गतिविधियों को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें सामाजिक दूरी की पालना आदि कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर प्लांनिग बनाई जा रही है।
वहीं उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने प्रदेश सरकार द्वारा शराब फैक्ट्रियों को चालू करने के आदेश के बाद विरोधियों द्वारा झूठा भ्रम फैलाने पर भी जबाव दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार फिलहाल कोई भी शराब का ठेका खोलने नहीं जा रही है। उन्होंने बताया कि सेनेटाइजर बनाने के लिए ईएनए व एथनॉल की आवश्यकता होती है और इसकी हिमाचल व दिल्ली राज्य की पत्र के जरिये मांग भी आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इन शराब फैक्ट्रियों और डिस्टलरीज को चलने की अनुमति देनी पड़ी। इसके साथ ही दुष्यंत चैटाला ने कहा कि सरकार पर्याप्त मात्रा में ईएनए के उत्पादन के लिए कच्चे खाद्य पदार्थ की आपूर्ति अन्य राज्यों को कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शराब माफियाओं पर निरंतर लगाम कस रही है और आने वाले समय में स्टॉक चैकिंग कर कार्रवाई करेगी।
उपमुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी को कंट्रोल करने और किसानों की सहूलियत को देखते हुए प्रदेशभर में पिछली बार से चार गुणा अधिक फसल परचेज सेंटर बेहतर सुविधा के साथ बनाए गये है। उन्होंने कहा कि फसल खरीद की व्यवस्था में किसान भी सरकार का बढ़-चढ़ कर साथ दे रहे है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से सरसों की फसल की खरीद शुरु हो जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसल की कटाई के लिए कंबाइन की उचित व्यवस्था करने के लिए अन्य राज्यों से कंबाइनें मंगवा ली गई है। सरकार ने आज प्रदेश में 5000 से ज्यादा कंबाइन की व्यवस्था कर दी है। इसके अतिरिक्त सरकार “मेरी फसल-मेरा ब्यौरा” एप पर किसानों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार कंबाइन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox