
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून-उधमसिंह नगर/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रेम भी एक इंसान से क्या-क्या नहीं करा देता है.एक प्रेमी जोड़े ने मुलाकात करने के लिए सीमा ही लांघ डाली। मामला उधम सिंह के खटीमा थाने का है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाले प्रेमी जोड़े ने मुलाकात करने के लिए दूसरे राज्य की सीमा लाँघ दी। लेकिन उत्तारखंड पुलिस ने उन्हे मुलाकात की बजाये खटीमा स्थित क्वारंटाइन सैंटर भेज दिया।
यहां बता दें कि लॉक डाउन की वजह से प्रेमी जोड़ा आपस में मुलाकात नहीं कर पा रहा था। दोनों ने लॉक डाउन में उत्तराखण्ड जाने की योजना बनाई और घर से निकल पड़े। लेकिन जैसे ही सीमा पर पहुंचे तो उत्तराखण्ड पुलिस ने दोनो से पूछताछ की जिसमें दोनों ने अपनी कहानी पुलिस को बताई, लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते देशव्यापी लाॅक डाउन को देखते हुए पुलिस ने दोनो को खटीमा स्थित क्वारंटाइन केंद्र में अलग-अलग रखवा दिया। 4 दिन तक दोनों क्वारंटाइन सेंटर में रहे। इस दौरान शाहजहांपुर में युवती के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट करवा दी। शाहजहांपुर ने खटीमा पुलिस से संपर्क किया। युवती के परिजनों के साथ शाहजहांपुर पुलिस पहुंची खटीमा। युवती को परिजन अपने घर ले गए और घर में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखवा दिया, लेकिन युवक अभी भी खटीमा में ही क्वारंटाइन केंद्र में है। पुलिस के अनुसार प्रेमी जोड़ा पिछले बृस्पतिवार को लगभग 100 किलोमीटर चल कर खटीमा पहुंचे। संजय पाठक खटीमा कोतवाल ने बताया कि दोनों के पास बॉर्डर क्रॉस की अनुमति नहीं होने के कारण पूछताछ की गयी। इसलिए दोनों को अलग-अलग कमरों में आईटीआई में बने क्वारंटाइन में रखवा दिया। सोमवार को हमारे पास शाहजहांपुर पुलिस का फोन आया और बताया की युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया हुआ है। उसके बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ आई और युवती को ले गयी। लेकिन कोविड-19 संक्रमण के चलते सुरक्षा की दृष्टि से शाहजहांपुर पुलिस भी लड़की की सैम्पल भेजकर जांच करवाएगी।





More Stories
UK :प्रशासन का छापा, मदरसे सील ! DM के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर एक्शन
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी