
उत्तराखंड/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। राहगीरों के तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, जिसके बाद मौके पर राहत बचाव की टीम पहुंची। इस हादसे में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चिरबासा के पास भूस्खलन की सूचना मिली है। इस हादसे में कुछ यात्रियों की मलबे में दबने से मौत की खबर सामने आई है। हादसे का शिकार हुए कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलबे को हटाने में जुटी टीमें
गौरतलब है कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। भूस्खलन से पैदल मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया है। पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह रास्ता केवल पैदल जाने वालों के लिए है। इस रास्ते पर चार पहिया वाहन नहीं चलते है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात