हरियाणा में सोनीपत से कांग्रेस MLA सुरेंद्र पवार गिरफ्तार: बेटे को भी ED ने पकड़ा, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में सोनीपत से कांग्रेस MLA सुरेंद्र पवार गिरफ्तार: बेटे को भी ED ने पकड़ा, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

-हरियाणा के सोनीपत में ईडी द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की खबर आ रही है। सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के सोनीपत में ईडी द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की खबर आ रही है। सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल बताया जा रहा है कि ईडी सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अंबाला ऑफिस के लिए लेकर निकली है। सूत्रों की माने तो, अवैध खनन को लेकर ये पूरी कार्रवाई की गई है।

अवैध खनन मामले में गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया। महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के परिसरों की तलाशी लेने के दो दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने पंवार की गिरफ्तारी की। पंवार सोनीपत से विधायक हैं और हरियाणा और राजस्थान में खनन का काम करते हैं।

बेटे को भी पूछताछ के लिए पकड़ा
शनिवार सुबह ईडी की टीम उनके घर पहुंची और उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। यमुनानगर, सोनीपत और कई अन्य जिलों में अवैध खनन से संबंधित हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले दिनों दर्ज की गई कई प्राथमिकी (रिपोर्ट) की ईडी जांच कर रही है।

सोनीपत में पंवार के ठिकानों पर हुई थी तलाशी
जनवरी में ईडी ने सोनीपत के सेक्टर 15 में पंवार के आवास और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली थी। तलाशी के बाद, ईडी ने 5 करोड़ रुपये नकद, विदेशी हथियार और 300 से अधिक कारतूस भी बरामद किए थे।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया ये दावा
सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर हरियाणा कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, ‘हरियाणा में कांग्रेस की एक लहर बन चुकी है और भाजपा से नाराजगी है, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। वे जितना विपक्ष को निशाने पर लेंगे उतना ही जनता भाजपा को निशाने में लेगी और हरियाणा में यही माहौल बन गया है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox