नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत का दिचाऊं कलां ग्राम वासियों ने नोटों की तथा फूलों की मालाएं पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया।


उस समय मुख्य व्यक्तियों में दिचाऊं कलां वार्ड की निगम पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, चौधरी मान सिंह तेहलान, युवा नेता भाजपा सुखचैन मंडल अध्यक्ष, विक्रम तहलान, वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह शौकीन, भूप सिंह शौकीन, भाई रामफल, बनिया मास्टर धर्मवीर श्याम कौशिक, प्रधान सुभाष तेहलान, आरडब्ल्यूए प्रधान ताराचंद लोकु ठेकेदार, थानेदार धर्मवीर सिंह, मंच संचालक, युवा नेता प्रदीप शौकीन, युवा नेता पंकज शौकीन, अशोक तहलान, सत्ये प्रधान आदि थे।


उस समय श्रीमती कमलजीत सहरावत ने स्वर्ण पदक विजेता कुनाल धनकड़ को चांदी का मुकुट भेंट किया तथा दिचाऊं कलां गांव की तरफ से गदा भेंट करके स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।श्रीमती कमलजीत सेहरावत ने भारी मतों से विजय बनाने पर समस्त ग्राम वासियों का धन्यवाद किया और गांव के सभी प्रकार के कार्यों में पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।





More Stories
छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
छठ घाटों पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों संग की अहम बैठक
द्वारका एक्सप्रेसवे पर धुंध के कारण ट्रक से टकराई एसयूवी, चालक की मौत
छठ पूजा से पहले यमुना में डाली गईं मरी मछलियां! BJP के आरोपों पर AAP का पलटवार- जांच हो, सच सामने आएगा
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण