द्वारका जिला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

-पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल भी की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस ने गोलीबारी मामले में वांछित एक शातिर अपराधी को मोहन गार्डन, छठ पूजा पार्क, से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी व्यक्ति पर पहले से ही मारपीट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10. 07.2024 को एचसी जितेंद्र कुमार और एचसी राकेश कुमार मोहन गार्डन क्षेत्र में ग्स्त कर रहे थे। वे रात करीब 10:30 बजे 55 फुटा रोड, पोसवाल चौक मोहन गार्डन के पास मौजूद थे। तभी अचानक एक गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति जो द्वारका नॉर्थ थाने की गोलीबारी मामले में शामिल है वह अवैध हथियारों के साथ गंदा नाला, मोहन गार्डन के पास छठ पूजा पार्क, में अपने दोस्तों से मिलने आएगा। टीम ने तुरंत इंस्पेक्टर को सूचना दी उसके बाद एसएचओ नरसिंह को छापेमारी करने के निर्देश दिए गए। रात करीब 10:45 बजे टीम ने गंदा नाला मोहन गार्डन के पास ट्रैप लगाया और छठ पूजा पार्क में एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम आयुष बताया और वह मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली का निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस कई आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox