कारगिल विजय दिवस पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने निकाली तिरंगा मशाल पद यात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कारगिल विजय दिवस पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने निकाली तिरंगा मशाल पद यात्रा

-शहीदों की शहादत को हमेशा नमन किया जाएगा- कंवर पाल गुर्जर

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में कारगिल विजय दिवस पर कारगिल शहीदों की याद में तिरंगा मशाल पद यात्रा निकाली गई। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर के साथ भाजपा नेता,कार्यकर्ता और सैंकड़ों की संख्या में युवा महिलाएं और जगाधरी के लोग हाथो में तिरंगा और मशाल लिए पदयात्रा में शामिल हुए। कारगिल के शहीदों को याद करते हुए सभी ने भारत माता के जय घोष लगाए। तिरंगा मशाल पद यात्रा जगाधरी रामलीला भवन से शुरू हुई और  रेलवे बाजार, चौक बाजार ,खेड़ा बाजार,पत्थर वाला बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड से होते हुए  रामलीला भवन पर इसका समापन हुआ।

तिरंगा मशाल पद यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जिन वीर शहीदों के बलिदान से हमने कारगिल जीता और पूरी दुनिया में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ा उन शहीदों को नमन करने के लिए आज ये मशाल पद यात्रा निकाली जा रही है। कारगिल का युद्ध दुनिया का एक अलग तरह का युद्ध था।

अदम्य साहस ने दुश्मनों को हराने का काम किया- कृषि मंत्री कंवर पाल
कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जिसमें दुश्मन की सेना बहुत ऊपर थी और हमारे सैनिक बहुत नीचे थे। लेकिन हमारे सैनिकों के अदम्य साहस ने दुश्मनों को हराने का काम किया। उन शहीदों की शहादत को हम नमन करते है और उन्ही की याद में पूरे देश में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे है। शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox