पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, दोपहर बाद 3 बजे तक 70 फीसदी से अधिक मतदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, दोपहर बाद 3 बजे तक 70 फीसदी से अधिक मतदान

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा चुनाव 2024 के छठे फेज की वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। छठे फेज में 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। जानिए कहां कितना मतदान हुआ।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे फेज में शनिवार (25 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। शाम 5 बजे तक 57 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में करीब 80% और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51.35% वोटिंग हुई है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चों ने दिल्ली में वोट किया।

जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के बीच पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एलजी पर INDI गुट के गढ़ में धीमी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।

इस फेज में 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल के अलावा तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके अलावा चर्चित चेहरों में मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मैदान में हैं।

Lok Sabha Polls Live Update

दोपहर 1 बजे तक- कुल 39.13 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 36.48%, हरियाणा में 36.48%, जम्मू कश्मीर में 35.22%, झारखंड में 42.54%, दिल्ली में 34.37%, ओडिशा में 35.69%, उत्तर प्रदेश में 37.23% और पश्चिम बंगाल में 54.80% मतदान हुआ है।

दोपहर 3 बजे तक- लोकसभा चुनाव 2024 छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान हुआ। बिहार में 45.21%, हरियाणा में 46.26%, जम्मू-कश्मीर में 44.41%, झारखंड में 54.34%, दिल्ली में 44.58%, ओडिशा में 48.44%, उत्तर प्रदेश में 43.95% और पश्चिम बंगाल में 70.19% मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox