अमेरिका की चीन को सलाह- यूरोप या रूस में से किसी एक को चुनें,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका की चीन को सलाह- यूरोप या रूस में से किसी एक को चुनें,

-कहा- दोनों साथ नहीं चल सकते

वॉशिंगटन/शिव कुमार यादव/- अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन, एक साथ एक ही समय में यूरोप और रूस के साथ अच्छे संबंध नहीं रख सकता। अमेरिका ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि चीन, यूरोप के साथ मजबूत रिश्ते रखे और साथ ही वह यूक्रेन युद्ध के बीच रूस का भी समर्थन करता रहे। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है जब चीन को यूरोप या रूस में से किसी एक को चुनना होगा।

अमेरिका की चीन को सलाह- ऐसे नहीं चलेगा
पटेल ने कहा कि ’पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना यूरोप और अन्य देशों के साथ मजबूत रिश्ते चाहता है। वहीं साथ-साथ वह यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा बने रूस की भी मदद कर रहा है। खास बात ये है कि ये सिर्फ अमेरिका का मानना नहीं है बल्कि जी7 देश, नाटो और यूरोपीय देश भी ऐसा ही मानते हैं।’ पटेल ने कहा, ’रूस की मदद करके चीन न सिर्फ यूक्रेन की सुरक्षा के लिए खतरे को बढ़ा रहा है बल्कि यह यूरोप की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा है। बीजिंग यूरोप के साथ तब तक अच्छे रिश्ते नहीं रख सकता, जब तक ये सब चलता रहेगा।’

चीन दौरे पर हैं पुतिन
अमेरिका का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस दौरे पर हैं। पुतिन रूस के पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर चीन पहुंचे, जहां पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका को निशाने पर लिया और उस पर परमाणु बैलेंस को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने रूस-चीन के बीच रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर भी सहमति जताई। जिनपिंग ने कहा कि हम यूक्रेन जंग को राजनीतिक समझौते के तहत सुलझाने के पक्ष में हैं। रूस और चीन की दोस्ती दुनिया में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच स्थिरता लाने का काम करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox