फोर्ब्स ने जारी की 30 अंडर 30 एशिया के 9वें संस्करण की लिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फोर्ब्स ने जारी की 30 अंडर 30 एशिया के 9वें संस्करण की लिस्ट

-मनोरंजन और स्टार्टअप जगत के इन भारतीयों को मिली जगह

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- फोर्ब्स ने गुरुवार को ’30 अंडर 30 एशिया’ सूची का अपना 9वां संस्करण जारी किया गया। इस सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 30 साल से कम उम्र के युवा उद्यमियों, नेताओं और अग्रणी उद्यमियों, इनोवेशन को बढ़ावा देने वालों और कारोबार जगत में बदलाव लाने वालों का नाम शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्रौद्योगिकी, स्थायित्व प्रदान करने वाले क्षेत्रों, रसद और फैशन कारोबार से जुड़े नाम है। इस लिस्ट में भारतीयों को भी जगह मिली है। तो आईये जानते है उनके बारें में।

          फोर्ब्स की 30 अंडर एशिया 30 लिस्ट में मनोरंजन जगत से पवित्रा चारी और अर्पण कुमार चंदेल का नाम शामिल किया गया है। पवित्रा एक प्रशिक्षित गायिका और संगीतकार हैं। 2023 में वह ग्रैमी के लिए नामांकित हुई थीं। दूसरी ओर अर्पण कुमार चंदेल एक भारतीय रैपर हैं। उन्हें किंग के नाम से भी जाना जाता है। वे दुनिया भर में तब चर्चा में आए जब निक जोनास ने उनके हिट गाने ’मान मेरी जान’ का रीमिक्स किया। मिस्टर किंग को 2019 में एमटीवी हसल से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने तब से कई एल्बम जारी किए हैं। उनकी नवीनतम एल्बम ’न्यू लाइफ’ में निकिता गांधी और गुच्ची माने जैसे कलाकार हैं। वे सोनी ऑडियो के एम्बेसडर हैं। उन्होंने ब्लैंको नामक अपना फ्रैगरेंस भी लॉन्च किया है।

          उपभोक्ता प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इस सूची में कई नाम शामिल हैं। उनमें कुश जैन, अर्थ चौधरी, देवांत भारद्वाज और ओशी कुमारी जैसे नाम हैं। कुश जैन अपने अत्याधुनिक एआई आधारित उत्पादों से दृष्टिबाधितों की मदद करने के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने व्त्ंउं ।प् की सह-स्थापना की है। उनके उत्पाद दृष्टिबाधितों को ब्रेल सीखने में मदद करते हैं। अर्थ चौधरी, दीवंत भारद्वाज और ओशी कुमारी ने 2020 में एक भारतीय ड्रोन स्टार्टअप इनसाइडएफपीवी की सह-स्थापना की थी। उनका मुख्य उत्पाद एक उपयोग में आसान “प्लग-एंड-फ्लाई“ ड्रोन है, जिसके लिए जटिल सेटअप की आवश्यकता नहीं होती। सूरत में स्थित उनकी कंपनी ड्रोन और उससे जुड़े पार्ट्स ऑनलाइन भी बेचती है।
         लिस्ट में ऑटोनोमस ड्राइविंग से जुड़े स्टार्टअप फ्लक्स ऑटो के प्रणव मानपुरिया का भी नाम है। उन्होंने इस स्टार्टअप की स्थापना 2017 में की थी। कंपनी फोर्कलिफ्ट और वेयरहाउस रोबोट के लिए सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर बनाने पर काम कर रही है। उनका दावा है कि उनकी तकनीक बुनियादी ढांचे की मौजूदा प्रणालियों में आसानी से फिट हो सकती है। फार्ब्स की लिस्ट में रेस एनर्जी के अरुण श्रेयर और गौतम महेश्वरन का भी नाम शामिल है। इस स्टार्टअप का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है और यह भारत में लोकप्रिय तीन-पहिया ऑटो-रिक्शा के लिए स्वैपेबल बैटरी पैक बनाने में माहिर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox