जिला दक्षिण-पश्चिम में 7 विधानसभा सीटों के लिए 142 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम में 7 विधानसभा सीटों के लिए 142 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आखिरी दिन तक जिला दक्षिण-पष्चिम में सात विधानसभा सीटों पर कुल 142 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा है। वहीं डीइओ राहुल देव ने प्रेस वार्ता में जिले में कानून व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी।

इस संबंध में डीएम राहुल देव ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है और पुलिस व एसडीएम अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र में कड़ी नजर बनाये हुए है। जिले में अब तक 19 अवैध हथियार बरामद किये है और 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के अब तक 76 मामले सामने आये है जिसमे 78 अपराधी पकड़े गये है और 24 बीयर की बोतलों समेत 26,978 पव्वे बरामद किये हैं। उन्होने बताया कि सी-विजिल ऐप पर अब तक 364 मामले सामने आये थे जिसमें से 294 मामले सुलझा दिये गये। उन्होने बताया कि 21 जनवरी तक जिले की विकासपुरी सीट पर 23, उत्तमनगर में 16, द्वारका से 23, मटियाला से 22, नजफगढ़ से 17, विकासपुरी वेस्ट से 21 व पालम से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उन्होने बताया कि अब इनकी जांच होगी और जो उम्मीदवार ठीक पाये जायेंगे वो ही चुनाव लड़ पायेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox