कैलाश गहलोत व अजीत खड़खड़ी ने किया दिचाऊं का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैलाश गहलोत व अजीत खड़खड़ी ने किया दिचाऊं का दौरा

इस अवसर पर ओलंपिक खिलाड़ी बबीता फोगाट , पूर्व निगम उपमहापौर सत्यपाल मलिक व सुखचैन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/रणबीर शौकीन/- 28 जनवरी को नजफगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार कैलाश गहलोत व अजीत खड़खड़ी ने दिचाऊं गांव का दौरा कर वोट मांगे। इस अवसर पर दोनो नेताओं का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

                         सुबह 9 बजे के करीब भाजपा उम्मीदवार अजीत खड़खड़ी दिचाऊं कलां गांव के हनुमान मंदिर में पंहुचे। मौसम खराब होने के कारण उनको सुनने के लिए ज्यादा संख्या में लोग नही पंहुच सके। लेकिन इस अवसर पर उनके साथ पंहुची ओलंपिक खिलाड़ी बबीता फोगाट से भी लोग नही मिल पाये। इस अवसर पर पूर्व निगम उपमहापौर सत्यपाल मलिक व सुखचैन भी उनके साथ पंहुचें। श्री खड़खड़ी ने उपस्थित लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। लोगों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया और चुनाव में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

                        वहीं इसी दिन करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मंत्री कैलाश गहलौत भी दिचाऊं कलां गांव की चैपाल में ग्रामीणों से वोट मांगने पंहुचे। उस समय भारी संख्या में ग्रामीण चैपाल में उपस्थित हुए। बुजुर्गों ने कैलाश गहलौत का पगड़ी बांधकर तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। चैपाल में श्री गहलौत ने कहा कि मित्राऊं गांव पर जब भी कोई संकट आया दिचाऊं गांव हर समय मदद के लिए आगे रहा है। कुछ वर्षो पहले मित्राऊं गांव की मदद के लिए 15-20 परिवार दिचाऊं गांव से हमारे गांव में बस गये थे। उनमें से कुछ परिवार आज भी मित्राऊं गांव में रह रहे हैं। हमारे दोनों गांवों का पुराना भाईचारा रहा है और आगे भी रहेगा। दिचाऊं कलां गांव में पिछले कुछ वर्षों से बस सेवा बंद पड़ी हुई थी। मैने गांव से लगभग चार रूटों पर नई बस सेवा आरंभ करवा दी है। दिचाऊं गांव के साथ लगभग सभी गांव तथा कालोनियों में पानी की समस्या दूर करने का कार्य चल रहा है। उन्होने किसानों की जमीनों के सर्कल रेट बढवा दिये है। नजफगढ़ क्षेत्र के सारे मुख्य मार्ग पूरी तरह से नये बनवा दिये हैं। और आगे भी हमेशा दिचाऊं गांव के साथ खड़ा मिलुंगा। उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री कैलाश गहलौत का जयकारों के साथ स्वागत किया और आने वाले चुनाव में भारी मतो से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox