अनूप कुमार सैनी/रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- मौजूदा समय में देश में भाजपा सरकार द्वारा पैदा किए जा रहे सांप्रदायिक तनाव के माहौल और विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ जन एकता जन अधिकार आंदोलन कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस की याद में करेगा उपवास। जन एकता जन अधिकार आंदोलन की ओर से नागरिक एकता एवं सद्भाव समिति के संयोजक डॉ. महावीर नरवाल ने बताया कि आज कई सामाजिक संगठनों ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा बहुमत के अहंकार में विभाजनकारी और संविधान विरोधी सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर थोंपने पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने इसे देश की संघीय प्रणाली पर भी कड़ा हमला बताया। गौरतलब है कि सीएए के विरोध में चार प्रदेशों की विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो चुके हैं और इस कानून के खिलाफ पूरे देश में लाखों लोग सड़कों पर हैं। सरकार उनकी बात सुनने की बजाए एक तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं और इन विरोध कार्रवाईयों को एक धर्म विशेष के रूप में प्रचारित करके देश के आपसी सहयोग के ताने-बाने पर हमला कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मीटिंग में कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में उपवास रखने का निर्णय किया गया। कल 10 बजे मॉडल टाऊन स्थित बापू पार्क में उपवास शुरू होगा। सभी संगठनों ने रोहतक शहर के न्याय पसंद नागरिकों और संगठनों से अपील भी की है कि इस उपवास में बढ़-चढ़कर भाग लें।
उन्होंने बताया कि डॉ. राजेंद्र चौधरी, सतपाल खोखर, डॉक्टर संतोष मुदगिल, कैप्टन शमशेर मलिक, सूबेदार राम कुमार, रामकिशन राठी, महावीर नरवाल समेत कई प्रबुद्ध नागरिक उपवास करेंगे। मीटिंग में जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव सविता, नौजवान सभा के संदीप,दलित अधिकार मंच की सपना, सीटू के विनोद किसान सभा के प्रीत सिंह, बलवान सिंह, इंद्रजीत सिंह हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के डॉ. आर एस दहिया, छात्र संगठन एसएफआई के अर्जुन प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।


More Stories
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”
पुणे अल्ट्रा मैराथन में बहादुरगढ़ के गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान