
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के समर्थन में नजफगढ़ में रोड शो कर लोगों से वोट मांगे। इस रोड़-शो में मुख्यमंत्री के साथ काफी संख्या में आम आदमी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।
सुबह करीब 10ः00 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नजफगढ़ के छावला स्टैंड से रोड़ शो की शुरूआत की। पहले चरण में मुख्यमंत्री ढांसा स्टैंड तक पहुंचे, थाना रोड़ पर अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता राजवीर डबास ने अपने कार्यालय पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल भी हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री झाडौदा स्टैंड पहुंचे, वहां से सोम बाजार नवादा पट्टी, जवाहर चैक होते हुए दिल्ली गेट तक पंहुचे। इस दौरान बीच-बीच में दुकानदारों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और वोट देने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों का कहना है कि इस रोड शो से नजफगढ़ में चुनावी माहौल पूरी तरह से एकतरफा हो गया है और आम आदमी पार्टी की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित हो गई है। इस अवसर पर कैलाश गहलोत ने लोगों के समर्थन देने पर उनका आभार व्यक्त किया और नजफगढ़ को विकास में नंबर एक पर लाने का आश्वासन दिया।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे